बागपत: कलेक्ट्रेट के निकट हाइवे पर पुराल से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगी, डेढ़ किमी तक जलती हुई दौड़ी
रविवार की रात करीब साढे दस बजे कलेक्ट्रेट के निकट हाइवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोकने के बजाय उसे सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ाया, ताकि आग किसी आबादी या अन्य वाहनों तक न पहुंचे।