अमरोहा: अमरोहा में जनगणना 2027 का पहला चरण आज शुक्रवार को शुरू हुआ, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | May 22, 2026 अमरोहा जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य आज से डोर-टू-डोर शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रशासन की टीमें घर-घर जाकर मकानों और उसमें रहने वाले परिवारों की जानकारी जुटाएंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान मकान की स्थिति, उसमें उपलब्ध सुविधाएं जैसे पानी, बिजली और शौचालय सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएंगी।