मिर्ज़ापुर: विंध्याचल धाम में दो महिला चैन स्नेचर गिरफ्तार, चोरी का मंगलसूत्र बरामद, मऊ व वाराणसी की आरोपी दीवान घाट से पकड़ी गई
बताते चले कि भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के खैदोपुर निवासी सोनम मिश्रा मंगलवार की शाम विंध्याचल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि विंध्याचल दर्शन के दौरान उनका मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इस शिकायत के आधार पर विंध्याचल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने वाराणसी और मऊ जिले की दो महिलाओं को। एक मंगलसूत्र के साथ पकड कर जेल भेजा।