बहराइच: बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के विजय उत्सव की तैयारी पूरी, 23-24 मई को होगा आयोजन: सीडीओ ने दी जानकारी
बहराइच में 23 और 24 मई 2026 को महाराजा सुहेलदेव के विजय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए 15 समितियों का गठन किया गया है, जिनमें मंच व्यवस्था, अल्पाहार, यातायात, चिकित्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, प्रचार-प्रसार, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति और फूड जोन समिति शामिल है