बागपत: काठा टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन और शराब पीकर दौड़ाते मिले वाहन, पुलिस ने 100 वाहनों का किया चालान
रविवार की सुबह करीब सात बजे यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह के मुताबिक एसपी सूरज कुमार राय के निर्देश अनुसार दिल्ली देहरादून इकोनामिक कारिडोर स्थित काठा टोल प्लाजा पर चेकिंग की गई। शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान कोई शराब के नशे, तो कोई बगैर सीट बेल्ट के वाहन चालक मिले। बड़ी संख्या में वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते मिले।