हथुआ थाना क्षेत्र के भोजू खां के टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। बुधवार को दोनों पक्षों के कुल 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एक पक्ष ने बकरी हटाने को लेकर मारपीट का आरोप लगाया, वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट व गहना-नकदी छीनने का आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है।