मुरैना नगर: यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र का जौरा रोड पर हुआ शुभारंभ, आधार अपडेट के लिए भोपाल या इंदौर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र का जौरा रोड पर शुभारंभ किया ।मुरैना जिलेवासियों को अब नया आधार बनवाने या उसमें किसी भी प्रकार का अपडेट कराने के लिए भोपाल या इंदौर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुरैना में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ कर दिया गया है।