चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र में मंडी समिति की दीवार पर दौड़ते दिखे चार तेंदुए, क्षेत्र में दहशत का माहौल
बिजनौर में बढ़ती गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे एक वीडियो वायरल हुआ है। हल्दौर रोड पर चांदपुर क्षेत्र में मंडी समिति की दीवार पर चार तेंदुए दौड़ते दिखे नाईपूरा निवासी कुछ युवक पिलाईवुड फैक्ट्री से वापस लौट रहे थे। जैसी हि उन्होंने अपने फोन का कैमरा चालू किया तीन तेंदुए दीवार से नीचे कूद गए जबकि एक काफी दूर तक दौड़ता रहा