बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बंशीधर नगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, शोभायात्रा में गूंजा जय भीम का उद्घोष
श्री बंशीधर नगर में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। नगर पंचायत के बंशीधर, अहिरपुरवा, महदईया, पाल्हे, मंगरदह सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई,