राजगढ़: विजयपुरा के रा.उ.मा. स्कूल में बंजारा बस्ती के विद्यार्थियों के लिए लगाईं गईं दो बसें, सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ेगा रुझान
Rajgarh, Churu | Apr 30, 2026 सांखू कस्बे के गांव विजयपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यार्थियों के लिए स्कूल वैन सुविधा शुरू की है।अब विद्यालय से करीब2 किलोमीटर दूर स्थित बंजारा बस्ती के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए स्टाफ द्वारा दो बसों की व्यवस्था की गई है।आमतौर पर निजी स्कूलों में ही बस सुविधा देखने को मिलती है।