मोकामा: मोकामा में जमीनी विवाद में भाई की हत्या, ईंट-पत्थर और कुदाल से किया हमला, तीन गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Apr 7, 2026 मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद में झड़प हुई और एक की मौत हो गई। बताया जाता है मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर के पास 30 वर्षीय राजीव कुमार और उनके परिजन जब खेत से लौट रहे थे तभी उनके ही भाई के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीन और लोग घायल है।पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर लगभग 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया।