हज़ारीबाग: हजारीबाग में JMM का शक्ति प्रदर्शन! बूथ कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा मिशन, SIR पर खास प्रशिक्षण
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने BLA कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने संगठन को मजबूत करने और निष्पक्ष पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।