भोरे: छठीयार में हथियार लहराकर भौकाल बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद भोरे पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार चमकाकर समाज में भौकाल और दहशत करने वाले एक युवक को भोरे थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक अपने घर में आयोजित छठियार कार्यक्रम में नर्तकी के साथ हाथ में हथियार लेकर डांस किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया।