अरवल: अरवल में 19 मई को लगेगा नियोजन शिविर, Zepto में 50 पदों पर होगी भर्ती
Arwal, Arwal | May 16, 2026 जिला नियोजनालय, अरवल के तत्वावधान में 19 मई 2026 को जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Zepto द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल 50 रिक्तियों पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।