होशंगाबाद नगर: विवेकानंद घाट पर नगर पालिका अध्यक्ष ने की मां नर्मदा की पूजा,क्षेत्र की खुशहाली की कामना
विवेकानंद घाट पर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मां नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। पूजा के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष ने घाट पर उपस्थित कन्याओं का पूजन किया और उन्हें स्नेहपूर्वक फल वितरित किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।