धमतरी: रेलवे अंडर ब्रिज ने किसानों की बढ़ाई मुसीबत, कलेक्टर से लगाई गुहार
धमतरी शहर के बठेना वार्ड स्थित रेलवे अंडर ब्रिज किसानों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कम ऊंचाई और स्थायी जलभराव के कारण ट्रैक्टर, हार्वेस्टर व कृषि यंत्र नहीं निकल पाते। खाद-बीज और फसल खेतों तक ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है। बताया कि अंडर ब्रिज में पानी और कीचड़ भरा रहता है। साथ ही उपजेल का गंदा पानी कृषि भूमि में जाने से फसल खराब हो रही।