पिछोर: पिछोर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
पिछोर नगर में स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज बुधवार को शाम लगभग 5:00 बजे शिवपुरी कलेक्टर महोदय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इसी दौरान मेटरनिटी वार्ड, पीएनसी वार्ड, इंडोर पेशेंट वार्ड,किचन एवं एनआरसी का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में सफाई व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर नजर आई, मरीजों से भी खाना लड्डू मिलने की पूछताछ की सकारात्मक जवाब मिला।