पिछोर: भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर डामरौंन में जमीनी विवाद में मामा ने भानजे की हत्या कर दी
भौंती थाना अंतर्गत ग्राम बामोर डामरोंन में सोमवार की रात 10 बजे एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के अनुसार बताया है कि मृतक युवक अपने मामा से अपनी मॉ के हिस्से की जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया,इस विवाद में मामा ने अपने बेटो के साथ मिलकर भांजे बीबी को लाठियों से पीट पीटकर मार डाला।पुलिस ने मामा,उसके बेटो पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया