पारू: पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कमलपुरा के राजकीय विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
पारू विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री शंकर प्रसाद ने आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (R.S.P.V. +2), कमलपुरा का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पहुँचे विधायक ने क्लासरूम से लेकर कार्यालय तक की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री प्रसाद ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की समयबद्धता और पठन-पाठन