झालरापाटन: झालावाड़ के छपरियां में पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर किया हमला, पारिवारिक विवाद में दोनों गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के छपरिया गांव में सोमवार रात एक पिता और पुत्र के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छपरियां गांव के रहने वाले अनार सिंह का अपनी पत्नी और पुत्र के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। वे दोनों अनार सिंह से अलग रह रहे हैं।