शिकोहाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सीडीओ ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक ली, दिए कई निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार शाम 7 बजे क़रीबन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिस जिस विभाग को जितने टारगेट मिले हैं, वृक्ष लगाने के उस लक्ष्य को अवश्य पूरा करें, वृक्ष लगाना केवल सरकारी दायित्व न समझे, अपितु अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझ कर भी यह कार्य करें।