शिकोहाबाद: लखनऊ में स्थानीय निकायों की जांच समिति के चेयरमैन, फ़िरोज़ाबाद सदर विधायक मनीष असीजा ने की विभागीय समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकायों की जांच समिति के चेयरमैन फ़िरोज़ाबाद सदर विधायक मनीष असीजा ने शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन लगातार दूसरे दिन लखनऊ में दो महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक की। प्रथम पारी में उन्होंने कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग और द्वितीय पारी में सांस्कृतिक कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।