बड़ागांव धसान: वड़माढई: वृद्ध के साथ अज्ञात कारण के चलते की गई मारपीट: हालत बिगड़ने पर, बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र से रेफर
ग्राम बड़माढई थाना बुडेरा में एक वृद्ध के साथ मारपीट की गई है। वृद्ध नाम पप्पू कुशवाहा ने बताया कि गांव के तीन लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से बड़ागांव घसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे टीकमगढ़ रेफर कर दिया।