राजसमंद: राजसमंद में हज़रत ईस्हाक साहब का पांचवां उर्स-ए-पाक अकीदत के साथ संपन्न हुआ
राजसमंद में हज़रत ईस्हाक साहब का पांचवां उर्स-ए-पाक अकीदत के साथ संपन्न। राजसमंद में सूफी संत हज़रत ईस्हाक साहब का पांचवां सालाना उर्स-ए-पाक हुसैनी चौक, राजनगर में अकीदत और मोहब्बत के साथ संपन्न हो गया। अंजुमन कमेटी राजसमंद के तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय उर्स 9 और 10 जुलाई को मनाया गया।