चरपोखरी: चरपोखरी में पहलगाम हमले के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च
चरपोखरी में शुक्रवार की देर शाम 7:00 के करीब महागठबंधन के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने तथा इस हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। मुखिया लाल मुक्ति पासवान ने बताया कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी।