निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा नकबजनी कांड का खुलासा, पांच लाख की चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर साथी फरार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी कमल सिंह जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी सत्यनारायण सोनी के साथ मिलकर पांच लाख नकद और सोने चांदी के जेवर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। फरार आरोपी सत्यनारायण सोनी ह