मुरहू: पेलौल गांव में वज्रपात से एक बच्ची घायल
Murhu, Khunti | Jul 8, 2025 मुरहू थाना क्षेत्र के पेलौल गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जब वज्रपात की चपेट में आकर 11 वर्षीय परी तिडू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब परी गांव के एक खुले मैदान में बकरी चरा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज गर्जन के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में परी आ गई और मौके पर ही गिर पड़ी। घटना के तुरंत बाद गांव