अरवल: अरवल सदर अस्पताल में गरिमा जीवीका 'दीदी की साफ-सफाई एवं लॉन्ड्री' का भव्य उद्घाटन
Arwal, Arwal | May 9, 2026 अरवल जिले के सदर अस्पताल में आज एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। गरिमा जीवीका द्वारा संचालित 'दीदी की साफ-सफाई एवं लॉन्ड्री' सेवाओं का शुभारंभ सिविल सर्जन (सीएस) द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीणजन शामिल हुए।