आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ सह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पखवाड़ेव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जन-भागीदारी को सुदृढ़ बनाना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar