गुण्डरदेही: सुशासन तिहार 2026: 1 मई से 10 जून तक जिलेभर में आयोजित होंगे जनसमस्या निवारण शिविर
राज्य शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 1 मई से 10 जून तक जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कराकर मौके पर ही समाधान प्राप्त कर सकेंगे।