नवाबगंज: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग का प्रयास, गोली मिस होने से बची जान, एक आरोपी गिरफ्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चमन नगरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने तमंचे से फायर किया, लेकिन गोली मिस हो जाने से युवक की जान बच गई। शोर सुनकर परिजनों ने फायर करने वाले युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।