बहराइच: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 171836 वादों का हुआ निस्तारण
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन अनुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के कुशल नेतृत्व में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 171836 वादों का निस्तारण किया गया है। नोडल अधिकारी लोक अदालत ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।