दतिया नगर: रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन सड़क किनारे जलाया चूल्हा बनाई रोटी सब्जी
बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया।मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ पीतांबरा चौराह के निकट सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटी-सब्जी बनाई और केंद्र की तरफ से की gyi मूल्य वृद्धि का विरोध किया.