जिलाधिकारी कार्यालय पर धौरापार गांव की एक महिला अपने बच्चों के साथ जमीन पर कथित जबरन कब्जे की शिकायत लेकर धरने पर बैठ गई। महिला को जमीन पर बैठा देख मौके पर मौजूद एसडीएम ने पहुंचकर उसकी समस्या सुनी और प्रार्थना पत्र लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में कोई अनदेखी नहीं होगी तथा यदि अवैध निर्माण पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।