सैदपुर: बैंककर्मी का ट्रांसफर होने पर सामान लेकर जा रहा पिकअप नंदगंज में बना आग का गोला, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन स्थित नंदगंज में रामपुर बंतरा कट पर चलते पिकअप वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वाहन में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान संयोग अच्छा रहा कि अगलगी की इस घटना में पिकअप पर रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी और किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।