गोला: सुबह की सन्नाटे को चीर गई दर्दनाक खबर: बड़हलगंज पावरहाउस के पास युवक का शव मिला, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पावरहाउस के सामने सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।