शिवपुरी नगर: विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर बवाल, कांग्रेस और सर्व समाज ने घेरा एसपी दफ्तर, प्राथमिकी की मांग
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के कथित अपमानजनक बयान के खिलाफ गुरुवार दोपहर 1 बजे शहर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया और के. पी. सिंह कक्का जू के खिलाफ विधायक द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने माधव चौक से रैली निकाली।