बरेली: बरेली में दहेज प्रताड़ना से टूटा घर, पत्नी का आरोप- ससुराल वालों ने बेटे को आत्महत्या के लिए किया मजबूर
बरेली में एक महिला ने अपने पति की आत्महत्या के पीछे ससुराल पक्ष और कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना बारादरी क्षेत्र का है। प्रार्थिनी सायबा पत्नी सोनू का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास, ननद और नन्दोई कम दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और मायके से रुपये लाने का दबाव बनाया