झांसी: झांसी में दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने दी जान, मां का आरोप- पति करता था शक, बेटी की हुई है हत्या
Jhansi, Jhansi | Apr 27, 2026 झांसी में दवाइयों का ओवरडोज खाकर एक गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। मृतक राधा की 2 साल पहले ही शादी हुई थी वह 24 अप्रैल को ही अपने मायके से आई थी अगले दिन उसने अत्याधिक मात्रा में आयरन समेत अन्य दवाएं खा ली तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई मां का आरोप है- बेटी राधा किसी से बात करे तो पति शक करता था