गोरखपुर: जिले में मतदाता प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो भी कर्मचारी रहेंगे अनुपस्थित उन पर एफआईआर होगी दर्ज, सीडीओ ने दी जानकारी
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पहला प्रशिक्षण 16 अप्रैल को किया गया था। उसके बाद हमारे प्रोसिडिंग ऑफिसर और पोलिंग फस्ट थे उनकी ट्रेनिंग 23 से 26 अप्रैल के बीच संपन्न हुई। अब अगले हफ़्ते में एक और ट्रेनिंग कराई जाएगी इस ट्रेनिंग में जो भी ऑफिसर अनुपस्थित रहेंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगा।