गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित AC लाउंज में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
बीती रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित एसी लाउंज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लाउंज के अंदर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। आरपीएफ और जीआरपी ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, हालांकि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।