गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के थवई के पुल पर कार चालक ने दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर बचाया बवाल, वीडियो वायरल
गोरखपुर में सोशल मीडिया पर दारोगा और एक युवक का सड़क पर जोरदार तकरार का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला रविवार की शाम का है बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के थवई के पुल पर एक युवक ने बेनीगंज चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश यादव पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर सड़क पर बवाल खड़ा कर दिया। बाद में युवक के भी गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।