गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में सड़क पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा आया सामने गले में हसिया लगाकर लेटा
पादरी बाजार इलाके में रविवार को एक युवक गले में हसिया लगाकर सड़क पर लेट गया, करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान पिपराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया, बाद में पहुंची शाहपुर पुलिस ने स्थानी लोगों की मदद से युवक को सड़क से हटाया तब जाकर जाम खुला। युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे पैसा लिया है पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने उल्टा उसे ही पीट दिया।