स्वार: किशनपुर सीतारामपुर के जंगल में तेंदुए का आतंक, किसान पर किया जानलेवा हमला, किसान हुआ घायल
Suar, Rampur | Aug 28, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के किशनपुर सीतारामपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, किसान राकेश कुमार सैनी पुत्र राम प्रसाद सिंह सैनी जंगल में मौजूद थे। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।