जिला कुल्लू में पतलीकूहल के समीप कशेरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते कशेरी नाला उफान पर है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेली ब्रिज का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
Kullu, Kullu | Jul 9, 2026