बेरमो: पांच नंबर धौड़ा में महिला की कथित हत्या से बवाल, शव रखकर सड़क जाम, धनबाद सांसद ढुल्लु महतो पहुंचे
Bermo, Bokaro | May 30, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो नप के पांच नंबर धौड़ा क्षेत्र में अनीता देवी उर्फ अनु नामक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर शनिवार को भारी बवाल हो गया।समय लगभग साढ़े 7 बजे बताया गया कि आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने महिला के शव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप सड़क पर रखकर जाम कर दिया।