नवाबगंज: बरगदही में 10 KM लंबी भव्य रैली, 'जय भीम' के नारों से गूंजा इलाका, अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
बाराबंकी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में इस मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।