ग्यारसपुर के काला पाठा तिराहा स्थित मंदिर के पास वन विभाग की भूमि पर NHAI के ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से पुल का निर्माण किया जा रहा था। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सूचना पर पहुंचे वन विकास निगम के अधिकारियों ने नियम विरुद्ध पाए गए निर्माण को तत्काल प्रभाव से तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक बिना अनुमति वन भूमि पर कब्जा कर कार्य किया जा रहा था।