मड़ियाहू: हरिद्वारी गांव में बाइक बनवाने गए युवक को दौड़ाकर जान से मारने की धमकी, 11 पर केस दर्ज
बरसठी थाना क्षेत्र के हरिद्वारी गांव में बाइक बनवाने गए एक युवक को दबंगों द्वारा दौड़ाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले में नौ नामजद समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।