हमीरपुर: पीएम आवास योजना में पात्रता सूची पर खुली बैठक
टिकरौली में ग्रामीणों को पात्रता शर्तों और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
विकासखंड की ग्राम पंचायत टिकरौली में सोमवार को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे की स्थायी पात्रता सूची पर चर्चा की गयी। इस बैठक में ग्रामीणों को योजना की पात्रता शर्तों और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक संध्या सिंह के प्रतिनिधि अक्षय पाल उर्फ बवाली ने की। पंच